Monday, October 19th, 2026

ऑस्ट्रेलिया ओपन: टूर्नामेंट में खेलने आए दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

लंदन
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए दुनिया भर से चार्टर्ड उड़ानों से मेलबर्न पहुंच रहे खिलाड़ियों और स्टाफ में से लॉस एंजिलिस से आए जत्थे में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे अब वह अगले 14 दिन तक होटल के कमरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पहले जत्थे में यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों में दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका शामिल है। ये सभी लॉस एंजिलिस से यहां पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया ओपन आठ फरवरी से शुरू होना है। कोरोना महामारी के कारण सीजन का पहला ग्रैंडस्लैम तीन सप्ताह की देरी से शुरू होगा।

मेलबर्न के 'हेराल्ड सन' अखबार के अनुसार, सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को ईमेल भेज दिए गए हैं कि उन्हें अपने होटल के कमरों में ही रहना होगा। इसके मायने हैं कि वे प्रैक्टिस के लिए नहीं निकल सकेंगे और हर खिलाड़ी के कमरे में एक्सरसाइज के लिए रखी गई बाइक पर ही वर्जिश करनी होगी। जिन दो खिलाड़ियों के नतीजे पॉजिटिव आए हैं, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

 

#ऑस्ट्रेलिया ओपन

Source : Agency

पाठको की राय